फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DRM to the SSE Hdkaya

डीआरएम ने एसएसई को हड़काया

Fri, 10 Jul 2015 08:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 10 Jul 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
DRM to the SSE Hdkaya
मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक रेलवे स्टेशनों का विंडो इंस्पेक्शन कर रहे डीआरएम प्रमोद कुमार शुक्रवार को किसान एक्सप्रेस से 08:58 बजे यहां रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म दो पर उतर कर उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म दो और तीन पर गड्ढे देखकर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम से कहा कि इसे आईओडब्ल्यू से कहकर तुरंत भरवाएं।
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशन पर एनाउंस के बारे में पूछा कि सफाई और बिना रेलवे टिकट के यात्रा न करने जैसे कोटेशन का एनाउंस क्यों नहीं किया जाता। इस पर गौतम ने कहा कि एनाउंस होता है। जेनरेटर न चलने की वजह से होने वाली जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली। बताया गया कि जनरेटर न चलने की वजह से समस्या होती है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत विभाग के एसएसई से पूछा कि स्टेशन पर जेनरेटर कितने हैं? बताया गया कि दो हैं, जिसमें एक खराब रहता है। बाद में सैलून के अंदर बात कर सारी जानकारी ली। डीआरएम ने स्टेशन पर पानी की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। करीब 14 मिनट रुकने के बाद सुबह 09:12 बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर एसएसई आरपी सिंह, एचआई त्रिलोक चंद, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed