फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Repair of DME Canal Bridge... Route diversion from today until October 20.

Ghaziabad News: डीएमई कैनाल ब्रिज की मरम्मत...आज से 20 अक्तूबर तक रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Repair of DME Canal Bridge... Route diversion from today until October 20.

विज्ञापन

गाजियाबाद। यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने डीएमई कैनाल ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात डायवर्जन की घोषणा की है। यह बदलाव 15 अक्तूबर (आज) से 20 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। मरम्मत कार्य प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा।


एडीसीपी यातायात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह यातायात डायवर्जन यूपी गेट एलीवेटेड उतार के पास कैनाल ब्रिज पर होगा। डीएमई के नीचे गाजीपुर की ओर जाने वाला मार्ग इस अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेगा। इंदिरापुरम या कैनाल रोड से गाजीपुर जाने वाले वाहन सीधे डीएमई के नीचे से नहीं जा पाएंगे। उन्हें बाएं मुड़कर गौर ग्रीन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। इसी तरह, कैनाल रोड से तीन-चार की पुलिया होकर दिल्ली जाने वाले वाहन मैक्स रेड लाइट से होते हुए यूपी गेट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दिल्ली की ओर जा सकेंगे। 20 अक्तूबर की शाम तक डीएमई कैनाल ब्रिज पर रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed