{"_id":"6acfcb0493391d77e10ba302","slug":"family-members-arrived-in-bulandshahr-with-the-body-from-manali-and-performed-the-last-rites-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1001027-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: - मनाली से शव लेकर बुलंदशहर पहुंचे परिजन, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: - मनाली से शव लेकर बुलंदशहर पहुंचे परिजन, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
-बुधवार की दोपहर पहले आकाश नगर फिर बुलंदशहर के दलपतपुर मुक्तेश्वर के लिए शव लेकर हुए रवाना
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की पहाड़ी से पैर फिसलकर जान गंवाने वाले 17 वर्षीय रुद्र कुमार का शव बुधवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर स्थित उनके घर पहुंचा। कुछ देर बाद ही शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल गांव दलपतपुर मुक्तेश्वर, बुलंदशहर ले गए। रुद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता पुष्पेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
रुद्र गोविंदपुरम स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 11 के वाणिज्य वर्ग के छात्र थे। वह पढ़ाई में होनहार होने के साथ फुटबाल के भी अच्छे खिलाड़ी थे। स्कूल के कक्षा 11 के विद्यार्थियों का एक समूह रविवार को मनाली घूमने गया था। मंगलवार को समूह रोहतांग दर्रे की ओर गया था। रुद्र अपने एक साथी के साथ पहाड़ी के पास फोटो खिंचवाने लगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को निकाला। मंगलवार की शाम मेडिकल परीक्षण के बाद बुधवार की दोपहर रुद्र का शव लेकर परिजन जनपद बुलंदशहर के दलपतपुर मुक्तेश्वर लेकर चले गए। जहां रुद्र का अंतिम संस्कार किया गया।