फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में फर्जी कागजात एवं नंबर प्लेट लगाकर ट्रक में बारह लाख रुपये का मूंगफली दाना लोड कराने आए चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया है। कस्बे के बाईपास मार्ग मोहल्ला बगिया निवासी रामकरन गुप्ता ने बारह लाख रुपये के मूल्य का 400 पैकेट मूंगफली दाना लोड कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक मंगवाया था। ट्रक को अशोक निवासी मोहल्ला कसाए उदवंतनगर भोजपुर विहार लेकर आया था। यहीं ट्रक का मालिक भी बताया जा रहा है। ट्रक के कागजात और चेचिस नंबर की जांच पड़ताल के दौरान नेट पर कहीं भी दर्ज नहीं पाया गया। ट्रक में लगी नंबर प्लेट फर्जी होने, चेचिस नंबर और ट्रक नंबर के मिलान न होने पर चालक अशोक से गहनता से पूछताछ हुई तो वह भागने लगा। इस पर उसको लोगों ने पीछा करके पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की और उसके बताए पते पर जाकर ट्रक भी बरामद कर लिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।