फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married for dowry, case on three

दहेज के लिए विवाहिता की जान ली, तीन पर केस

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married for dowry, case on three
दहेज - फोटो : Amar Ujala
दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप, आरोपी फरार
विज्ञापन

पुवायां। गांव कहमारा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
खीरी के थाना पसगवां के गांव सुखवसा निवासी सूरत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री विशेखा देवी(20) की शादी एक वर्ष पूर्व पुवायां के गांव कहमारा निवासी सूरज के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पुत्री के ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विशेखा का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। जानकारी पाकर उसने दामाद आदि को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग बाइक की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उसे पुत्री की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि विशेखा को पीटकर और गला दबाकर मार डाला गया है। जानकारी पाकर वह पुत्री की ससुराल पहुंचा तो विशेखा का शव मिट्टी में सना हुआ जमीन पर पड़ा था। विशेखा के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। सूरत के अनुसार उसकी पुत्री को दामाद सूरज, पुत्री की सास रानी देवी और ससुर प्रकाश ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर गला दबाकर मार डाला है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बाबत पूछताछ भी की। सीओ सुमित शुक्ला, तहसीलदार केएम दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
00

तीन दिन से हो रही थी विशेखा के साथ हो रही थी मारपीट
पुवायां।
गांव कहमारा की विशेखा की हत्या के मामले में पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव पर चोटों के निशान देखकर लग रहा है कि विशेखा को जमकर पीटा गया है।
विशेखा की शादी एक वर्ष पूर्व कहमारा निवासी सूरज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। गांव के लोगों ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि विशेखा से अक्सर मारपीट की जाती है। विशेखा के घर तीन दिन से विवाद चल रहा था औार मारपीट हो रही थी। विवाद बढ़ने पर बुधवार शाम विशेखा ससुराल से मायके जाने को निकली तो पति सूरज ने उसे गांव के बाहर पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद रात में भी मारपीट की गई, विशेखा की चीखें गांव के लोगों ने सुनी, लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। रात में मारपीट के बाद विशेखा के घर सन्नाटा छा गया।

बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने विशेखा के घर सन्नाटा देखा तो घर के दरवाजे पर पड़ी पल्ली हटाकर देखा। विशेखा का शव आंगन में पड़ा हुआ था और पति सूरज, सूरज का पिता प्रकाश, मां रानी देवी गायब थीं। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस और विशेखा के मायके वालों को दी। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव पर कई जगह पर चोटों के निशान साबित कर रहे थे कि विशेखा से जमकर मारपीट की गई है। गले पर भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed