फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dowry killing five Filed on

दहेज हत्या में पांच पर मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Mar 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 26 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dowry killing five Filed on
बदायूं के अलापुर गांव में रहने वाले अमन गुप्ता की पत्नी कामिनी की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा भी जांच के लिए रख लिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा कलान निवासी संजीव गुप्ता ने चार महीने पहले अपनी 22 वर्षीय बेटी कामिनी की शादी बदायूं के गांव अलापुर निवासी राजेंद्र गुप्ता के बेटे अमन से की थी। अमन तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर में अपने मामा वेदप्रकाश के यहां मंगलवार को कामनी को लेकर आया था। बुधवार को कामिनी की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें तिलहर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद कामिनी ने दम तोड़ दिया था। तिलहर में रहने वाले रिश्तेदार के माध्यम से संतोष को कामिनी की मौत की जानकारी हुई। शाम को वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंच गए। मृतका के मायके वालों ने गुस्से में अमन और उसके परिवार वालाें की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष की मांग पर बृहस्पतिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन

संतोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कामिनी के ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होेने पर इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कामिनी के पति अमन, चचिया ससुर रामनरेश, ननद शिखा, ममिया ससुर वेदप्रकाश और ममेरी ननद ऋतु के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौत की सही स्थिति विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
- रूम सिंह यादव, इंस्पेक्टर, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed