{"_id":"588108264f1c1b9a25efe820","slug":"dibrugarh-express-found-the-corpse-of-a-retired-army-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में मिली रिटायर्ड सूबेदार की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में मिली रिटायर्ड सूबेदार की लाश
Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मृतक रतन कुमार का फाइल फोटो।
Link Copied
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में बृहस्पतिवार को 57 साल के सेना से रिटायर्ड सूबेदार की लाश मिली। शव को रोजा में ट्रेन रोककर उतारा गया। मृतक रतन कुमार बरेली की रामेश्वरम धाम कालोनी के निवासी थे और डिब्रूगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी कि एसी कोच की सात नंबर बर्थ पर एक यात्री बेहोशी की हालत में है। सूचना पर रेलवे के डॉ. संजय राय और आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र मलिक स्टेशन पर पहुंच गए। डॉ. राय ने परीक्षण किया तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी। जीआरपी एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसका परिचय पत्र मिला। इसमें रतन कुमार पुत्र महानंद, रिटायर्ड सूबेदार निवासी रामेश्वरम धाम कालोनी लाल फाटक रोड बरेली अंकित था। शव के पास से मिले मोबाइल पर पुलिस ने संपर्क किया तो पुत्र विशाल ने मृतक की पहचान अपने पिता रतन कुमार के रूप में की। मृतक के पुत्र विशाल ने जीआरपी को बताया कि रतन कुमार दार्जिलिंग से सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। 19 जनवरी को वह डिब्रूगढ़ जाने के लिये घर से निकले थे, ट्रेन में उन्होंने सीट आरक्षित कराई थी। शव जीआरपी के हवाले कर दिया गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं है। घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।