फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dggamar Magic intern sitting on the vehicle injured

डग्गामार मैजिक वाहन पर बैठी प्रशिक्षु घायल

Tue, 23 Jun 2015 09:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 23 Jun 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Dggamar Magic intern sitting on the vehicle injured
शहर से पुवायां के बीच चलने वाले डग्गामार वाहन में बैठी प्रशिक्षु शिक्षक चोटिल हो गई। उसके शरीर में कमर के नीचे का हिस्सा निष्क्रिय हो गया है। घायल महिला शिक्षक को उसके साथी सिंधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शामली जिले के कस्बा भवन के मोहल्ला जंजानेवाला की अमिता गर्ग पत्नी अमित गर्ग का चयन प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में हुआ है। इन दिनों वह सिंधौली बीआरसी में प्रशिक्षण ले रही हैं और पुवायां में किराए के भवन में रहती हैं। रोजाना वहीं से अप-डाउन करती हैं। सोमवार को पुवायां से सिंधौली के लिए बस न मिलने पर मैजिक वाहन से बीआरसी गई थीं। अमिता का कहना है कि कैंब्रिज कांवेंट स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर से होकर ड्राइवर ने तेजी से वाहन गुजारा तो वह उछलकर गिर पड़ीं। इससे उनकी डिस्क स्लिप हो गई। प्रशिक्षु शिक्षक नितिन सिरोही, योगेंद्र शुक्ला, पूनम निगम और सरिता सिंह उन्हें सीएचसी पर ले गए। खबर मिलने पर उनके पति भी पहुंच गए। जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन न होने की वजह से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एबीआरसी ने नहीं दिया ध्यान
प्रशिक्षु शिक्षक की हालत गंभीर होने के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी या किसी एबीआरसी ने बीमार प्रशिक्षु के साथ जाना तक जरूरी नहीं समझा। इस पर प्रशिक्षु शिक्षकों के जिलाध्यक्ष गौरव शुक्ला ने जिला अस्पताल में मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर करवाया। साथ ही एबीआरसी के रवैये की आलोचना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed