फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Depression killed the young man shot himself

डिप्रेशन में युवक ने खुद को मारी गोली

Mon, 15 Jun 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Depression killed the young man shot himself
 थाना सदर बाजार क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय नीलकमल आर्य ने सोमवार की दोपहर घर के अंदर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के मुताबिक नीलकमल दो महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कचहरी जजी में क्लर्क ओपी आर्य रेलवे कॉलोनी में अपने दोस्त के मकान में रहते हैं। उनके बड़े बेटे नीलकमल ने इस वर्ष हरदोई के खमारीपुर क्षेत्र के एक निजी कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी थी। ओपी आर्य के मुताबिक पिछले दो महीने से नीलकमल डिप्रेेशन में चल रहा था। उससे कई बार परेशानी के बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन नीलकमल ने कुछ नहीं बताया। रविवार की दोपहर नीलकमल की नानी सुनीता देवी पुवायां के गांव कुंवरपुर से उनके घर आई थीं। दोपहर में जब वह घर वापस जाने लगी तो उनकी पत्नी रमेश कुमारी उन्हें कॉलोनी के बाहर तक छोड़ने चली गईं थीं। छोटा बेटा निशांत और नीलकमल घर पर था। नीलकमल ने निशांत को पैसे देकर चीज लेने के लिए भेज दिया। निशांत घर वापस लौटकर आया तो उसने अंदर कमरे में चारपाई पर नीलकमल को पड़ा देखा तो वह घबराकर चिल्ला पड़ा। उसकी आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच उनकी पत्नी रमेश देवी भी अपनी मां को छोड़कर आ गई। रमेश ने अपने दाहिनी कनपटी में गोली मारी थी, गोली बायीं तरफ से निकल गई थीं। सूचना मिलने पर मौके पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुला लिया। तमंचे से चली गोली दीवार से टकराकर कमरे में गिर गई थी। पुलिस ने चली हुई गोली बरामद कर ली। नीलकमल की जेब से भी एक कारतूस बरामद हुआ। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की गहनता से तफ्तीश की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शव की स्थिति देखकर घटना में संदेह
नीलकमल ने दाहिनी कनपटी के पास गोली मारी थी। गोली लगने के बाद नीलकमल मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। नीलकमल के जिस हाथ में तमंचा था। वहा पेट के ऊपर दाहिनी तरफ हाथ में फंसा रखा था, जबकि नीलकमल का दूसरा हाथ भी बायीं तरफ पेट पर आराम से रखा हुआ था। गोली लगने के बाद वहां पर छटपटाने जैसी कोई परिस्थिति नहीं दिखाई दे रही थी। नीलकमल आराम से सीधे पैर किए हुए लेटा था। यह सब देखकर घटना में कुछ संदेह पैदा होता है। फील्ड यूनिट इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलकमल की मर्जी से पिता ने शादी तय कर दी थी
नीलकमल का हरदोई में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम-संबंध हो गए थे। नीलकमल ने उस लड़की से शादी की इच्छा जताई तो परिवार वाले उसकी शादी करने को राजी हो गए। नीलकमल की मौत की खबर सुनकर उसकी प्रेमिका उसे देखने के लिए आ गई। नीलकमल की मौत से प्रेमिका फूट-फूटकर रो रही थी।

बेटे की मौत से मां हुई बेसुध
नीलकमल की मौत से मां रमेश देवी बेसुध हो गई है। छोटे भाई शशी कमल, प्रशांत, निशांत और बहन चित्रांशी का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed