फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demolition of houses in tax team

आयकर टीम ने घरों में की तोड़फोड़

Fri, 10 Jul 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demolition of houses in tax team
जिले के उद्योगपति माधौगोपाल के दोनों घरों और पेपर मिल में आयकर विभाग की टीम छापेमारी करके लौट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर टीम ने रंगमहला स्थित उद्योगपति माधौ गोपाल के पुराने घर में कई जगह तोड़फोड़ और खुदाई भी की। नई कोठी में भी कुछ जगह तोड़फोड़ की खबर है।
विज्ञापन

बुधवार को आयकर विभाग की एक टीम पुराने घर में सुबह ही पहुंच गई। इस दौरान उन्हें मकान बंद मिला क्योंकि रंगमहला स्थित कोठी का केयर टेकर आदेश ताला डालकर भाग गया था। इस पर टीम ने आसपास के लोगों और दुकानदारों से वहां आने-जाने वाले लोगोें के बारे में जानकारी ली। टीम ने माधौगोपाल से कोठी खुलवाने को कहा तो कुछ देर बाद आदेश ने वहां पहुंचकर ताला खोल दिया। सूत्रों के मुताबिक टीम ने वहां छानबीन करने के साथ ही संदिग्ध नजर आ रहे कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ और खुदाई भी की। पुरानी कोठी में छानबीन करने के बाद बुधवार को ही शाम के वक्त टीम बरेली मोड़ स्थित नए मकान में पहुंच गई। यहां भी उसी अंदाज में टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


रिश्तेदारों, परिचितों की इंट्री तो हुई लेकिन बात नहीं
शाहजहांपुर। केआर पल्प एंड पेपर मिल में छापामारी के बाद आयकर विभाग की सभी टीमों ने बरेली मोड़ स्थित आवास पर जांच शुरू की दी। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीमें जब नई कोठी के अंदर छानबीन कर रही थीं तभी माधौगोपाल के तमाम परिचित और रिश्तेदार वहां पहुंच गए। उन्होंने माधौगोपाल और उनके परिवार के लोगों से मिलने की इच्छा जाहिर की। पहले तो टीम के सदस्यों ने मना कर दिया, लेकिन जब रिश्तेदारों ने 30 घंटे गुजर जाने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य से बात न हो पाने का हवाला दिया तो टीम के सदस्यों ने उन्हें अंदर बुला लिया, लेकिन माधौगोपाल और उनके परिवार के सदस्यों को दिखाकर बाहर भेज दिया। उनसे बात नहीं करने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या प्लाई एंड बोर्ड के निदेशक अशोक अग्रवाल भी एक बार केआर पल्प एंड पेपर मिल और एक बार बरेली मोड़ स्थित माधौगोपाल की कोठी के अंदर गए। दोनों ही जगह टीम के सदस्यों ने उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया। उन्हें माधौगोपाल को दिखाने के बाद वापस भेज दिया गया। माधौगोपाल के तहेरे भाई अमित अग्रवाल के जिद करने पर टीम ने उन्हें अंदर तो बुला लिया, लेकिन टीम के करीब 20 सदस्य उन्हें घेरे रहे। उन्हें भी माधौगोपाल को दिखाने के बाद बाहर भेज दिया गया। माधौगोपाल की ताई उनसे मिलने पहुंची तो पहले मना कर दिया गया। बाद में उन्होेंने बीमारी का हवाला दिया तो उन्हें मिलने दिया गया। हालांकि बातचीत उनकी भी नहीं हो सकी।

ऑल इज वेल रेस्टारेंट से गया सुरक्षा कर्मियों के लिए खाना
माधौगोपाल की कोठी के सामने स्थित रेस्टारेंट ऑल इज वेल से सुरक्षा कर्मियों का खाना कोठी के अंदर भेजा गया। होटल के मैनेजर के मुताबिक करीब 12 लोगों का खाना अंदर गया था, जिसका भुगतान भी उन लोगों ने किया था। इससे कोठी के अंदर 12 के करीब पीएसी जवानों की संख्या आंकी जा रही है।


गनर को भी नहीं बताई असलियत
आयकर विभाग की टीम का छापा काफी गोपनीय तरीके से डाला गया। इसकी असलियत से सभी को दूर रखा गया। माधौगोपाल की सुरक्षा में लगे गनर को भी माधौगोपाल की लोकेशन नहीं बताई गई। गनर के मुताबिक वह बुधवार को सुबह नौ बजे से पहले ही पहुंच गया था, लेकिन उसकी माधौगोपाल से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed