फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jewelry-shop-owner-attacked-hammer-referred-Patna-incident-captured-CCTV

बिहार: ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने दुकानदार का सिर हथौड़े से क्यों फोड़ा? CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Thu, 17 Sep 2026 10:52 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 10:52 AM IST
सार

बाढ़ के रामायण नगर में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने आभूषण दुकानदार दीपक कुमार पर हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। दोनों आरोपी जेवर देखने और ऑनलाइन भुगतान की बात करने के बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Jewelry-shop-owner-attacked-hammer-referred-Patna-incident-captured-CCTV
दुकानदार को हथौड़े से सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सटे रामायण नगर मोहल्ले में मंगलवार को आभूषण की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो अपराधियों ने दुकानदार पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

जेवर देखने के बहाने दुकान में पहुंचे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, घनी आबादी वाले रामायण नगर मोहल्ले में दीपक कुमार अपने घर के आगे ही सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को दो युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने दुकानदार से आभूषण दिखाने को कहा। कुछ जेवर पसंद करने के बाद दोनों ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। इसी दौरान एक युवक दुकान के अंदर बैठ गया।

विज्ञापन

नीचे झुकते ही कमर से निकाला हथौड़ा

बताया जाता है कि दुकानदार जैसे ही आभूषण निकालने के लिए नीचे की ओर झुके, तभी युवक ने अपनी कमर से हथौड़ा निकाल लिया। इसके बाद उसने दीपक कुमार के सिर पर लगातार हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के सिर से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुनकर बाहर निकले परिजन, तब तक भाग चुके थे अपराधी

दुकानदार की चीख सुनकर घर के परिजन तुरंत बाहर निकले। हालांकि, तब तक दोनों अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों ने घायल दीपक कुमार को तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनके सिर में कई टांके लगाए। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सीटी स्कैन समेत अन्य जांच की जरूरत बताई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस की ओर से भी घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed