{"_id":"72b08c9fc9caa5081584063f288d1722","slug":"debt-low-crop-the-farmer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जा, कम फसल होने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जा, कम फसल होने से किसान की मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 13 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के बोझ तले दबे किसान को जब गेहूं की फसल भी धोखा दे गई तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से घरवाले बुरी तरह परेशान हैं। जिले में अब तक नुकसान से प्रभावित 74 किसानों की मौत हो चुकी है।
मामला गांव कनारी बांक का है। यहां के 50 वर्षीय श्रीराम के पास मात्र तीन बीघा अपनी जमीन थी। इस पर वह घर के खर्च के लिए गल्ला पैदा कर शेष समय मजदूरी आदि करके परिवार का भरण पोषण करते थे। घरवालों के अनुसार खेत में लागत तथा अन्य जरूरत के लिए उसने गांव के ही तीन लोगों से करीब 50 हजार रुपये उधार लिये थे। मंगलवार शाम उसने अपने तीन बीघे जमीन के गेहूं की गहाई कराई तो उसमें मात्र चार क्विंटल ही गल्ला निकला। कम गल्ले के साथ ही कर्ज चुकाने की चिंता के चलते तबियत बिगड़ने पर वह घर चला आया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के घर में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं।