{"_id":"578b89a54f1c1b676bc4b4aa","slug":"death-of-holding-rural-farm-tractor-overturns","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोत रहे ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत जोत रहे ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगोही। धान की रोपाई के लिए खेत जोत रहे युवक की रविवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी 30 वर्षीय दिनेश रविवार सुबह नौ बजे धान की रोपाई करने के लिए अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। अचानक मोड़ते समय ट्रैक्टर पलट गया और दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ट्रैक्टर पलटता देख निकट के खेतों में काम कर रहे तमाम किसान आए और बमुश्किल दिनेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दिनेश ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दिनेश की हुई मौत से गांव टिकरी में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब दिनेश के परिवार का भरण पोषण कैसे होगा? दिनेश की मां माया देवी, पत्नी मीरा अचेत पड़ी हैं। दिनेश का भाई वीरेश, आठ वर्षीय पुत्री रागिनी, तीन वर्षीय पुत्र निर्दोष का रो-रोकर बुरा हाल है।