{"_id":"cb3c05c6334812c83830a65b366e00b9","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-elderly-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
मकसूदापुर/बंडा।
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव कुंइया महोलिया निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र का पुत्र दयाराम खेत पर सिंचाई करने गया था। देर रात तक दयाराम घर वापस नहीं आया तो रविवार रात दो बजे रामचंद्र पुत्र को तलाश करने खेत पर चला गया। सोमवार सुबह दयाराम घर लौट आया, लेकिन रामचंद्र वापस नहीं लौटा। सोमवार को पूरे दिन रामचंद्र की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को रामचंद्र का शव गांव से थोड़ी दूर खन्नौत नदी में पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
नदी में शव मिलने के स्थान से कुछ दूर नदी में रामचंद्र का भाला गड़ा हुआ मिला। उसकी शाल नदी के किनारे रखी हुई थी। खास बात यह है कि रामचंद्र के गायब होने के दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका शव फूला नहीं था और नदी के किनारे बैठे मगरमच्छ ने भी रामचंद्र के शव को नहीं छुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। दयाराम ने किसी रंजिश से इंकार करते हुए कहा कि पिता की मौत के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।