फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death in mailani

खुटार के युवक की मैलानी में संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 12 Mar 2015 12:30 AM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
death in mailani
खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी राजू श्रीवास्तव के पुत्र 19 वर्षीय जीत
विज्ञापन
श्रीवास्तव उर्फ सनी की खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव खरेंहटा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खीरी के गांव खरेंहटा निवासी संत सिंह की खुटार में तिकुनियां चौराहे पर कंप्यूटर से रेडियम नंबर प्लेट आदि बनाने की दुकान है। जीत इसी दुकान पर काम करता था। मंगलवार को संत सिंह के भाई राजेंद्र सिंह का सगुन (तिलक) था। जीत चार दोस्तों के साथ तिलक में शामिल होने खरेंहटा गया था। मंगलवार रात घर की महिलाएं जागा (शादी से पूर्व की रस्म) को निकलीं तो फार्म से कुछ दूर चकरोड पर जीत का शव पड़ा देखा। उसकी नाक, मुंह से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। इससे संत सिंह के परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मैलानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह राजेंद्र सिंह की बारात सन्नाटे के साथ खुटार के गांव खमरिया को रवाना हो गई।
मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रात में ही पुत्र का शव मिलने के बाद भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। बुधवार सुबह आठ बजे उन्हें पुत्र की मौत का पता तब चला जब राजेंद्र सिंह की बारात घर से रवाना हो गई। मृतक के दोस्तों को हत्या के मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन मैलानी पुलिस हत्या के मामले को दबाने में लगी है। उधर, संत सिंह का कहना है कि जीत की मौत के बारे में उन लोगों को कोई जानकारी नहीं है।
मैलानी एसओ आशुतोष मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से मां रजनी, पिता राजू और छोटे भाई का रो रोकर बुरा हाल है।

नशे के एक कारोबारी का भी आ रहा नाम
खुटार। जीत श्रीवास्तव की मौत के मामले में पिता ने जिन लोगों पर संदेह जताया है उनमें एक पूरनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और वह नशे का बड़ा कारोबारी बताया जाता है। जीत के परिवार के लोग हत्या के पीछे कारण नहीं बता रहे हैं। पिता का आरोप है कि जीत रात में घर नहीं लौटा तो उन्होंने संत सिंह के परिवार वालों को कई फोन किए, लेकिन हर बार रॉग नंबर कहकर फोन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed