{"_id":"58e1487d4f1c1bf5465b4894","slug":"dead-body-of-a-married-woman-hanged-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पहाड़पुर में एक युवती का शव घर में फांसी पर झूलता पाया गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव पहाड़पुर निवासी बृजेश कुमार की पत्नी 25 वर्षीय रीना देवी शनिवार शाम खाना खाकर सो गई थीं। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फांसी पर झूलता मिला। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर मृतका के पिता खीरी के थाना पसगवां के गांव कुइयां खेड़ा निवासी नंदकिशोर, मां नन्हीं देवी, भाई राजकमल और अमित कुमार पहाड़पुर पहुंचे। अमित ने दहेज को लेकर बहन की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी।
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति बृजेश कुमार, ससुर सुरेश कुमार, सास गुड्डी देवी, चचिया ससुर दिनेश कुमार, चचिया सास गुड्डी देवी, ताऊ ससुर राधाकृष्ण के खिलाफ रीना की दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।