फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM on robbers don reward

डीसीएम लुटेरों के सरगना पर इनाम घोषित

Sat, 25 Apr 2015 12:15 AM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Sat, 25 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
दो माह पूर्व कोतवाली तिलहर के बंथरा में असलहों के बल पर पशुओं से भरी डीसीएम लूटने वाले गैंग के सरगना पर एसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि दो माह पहले रात में रामपुर के चार व्यापारी फैजाबाद के जुबैरगंज से दस दुधारू पशु लेकर डीसीएम से रामपुर ले जा रहे थे। जब डीसीएम तिलहर के गांव बंथरा के पास पहुंची, तभी सामने से सफेद रंग की बोलेरो कार सवार बदमाशों ने डीसीएम चालक हेल्पर और चारों व्यापारियों को असलहों के बल पर बंधक बनाकर उन्हें कटरा के फीलनगर गांव के सामने गन्ने के खेत में हाथ पैर बांध कर डाल कर जानवरों से भरी डीसीएम लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना कटरा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। पिछले महीने पुलिस को  सफलता मिल गई। इसमें पुलिस ने इमरान पुत्र अब्बास निवासी जई भावनपुर संभल और इरशाद पुत्र मो. दीन सराय तरीन हयात नगर संभल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शाने आलम और रिजवान को रामपुर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था, लेकिन गैंग का सरगना इरशाद पुत्र आस मोहमद उर्फ आंसू निवासी गांव रुकमपुर भावनपुर मेरठ फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसी को देखते हुए शासन के निर्देश पर एसपी आरएस यादव ने शुक्रवार को गैंग के सरगना पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed