फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM driver knives The injured sword

डीसीएम चालक को चाकू घोंप कर किया घायल

Wed, 18 Nov 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
 DCM driver knives The injured sword
थाना मदनापुर क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास मंगलवार रात ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर डीसीएम चालक 26 वर्षीय विमल सिंह की पिटाई करने बाद पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों के खिलाफ तहरीर मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी विमल सिंह दिल्ली की विकास ट्रांसपोर्ट की डीसीएम चलाता है। मंगलवार की रात वह डीसीएम में कोलकाता से टेंट का सामान भरकर दिल्ली जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी गाड़ी जलालाबाद चौराहा के पास खड़ी करके घर जाने वाला था, तभी बरेली की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी डीसीएम में साइड मार दी, जिससे उसका शीशा टूट गया। विमल ने ट्रक का पीछा करते हुए मदनापुर गुरुद्वारा के पास उसे ओवरटेक करके रोक लिया। इसी बीच ट्रक चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और विमल की पिटाई कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने विमल के पेट में चाकू घोप दिया। विमल बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। वहां से गुजर रहे राहगीर की सूचना पर पहुंच पुलिस ने विमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद विमल की हालत में सुधार है। विमल के पिता मुनेश्वर सिंह की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed