{"_id":"51c362479006f96c1f06f87173fbb94f","slug":"dancer-with-the-dance-groom-in-the-bridal-party-fracas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी के डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्तकी के डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में मारपीट
रामपुर कलां (खुटार)
Updated Tue, 26 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
रविवार की रात बारात में नर्तकी के डांस के दौरान विवाद होने पर बरातियों और जनातियों में जमकर मारपीट हुई। विवाद होने पर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कई घंटे तक पंचायत होने के बाद बमुश्किल दूल्हा शादी करने को तैयार हुआ।
कलान थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात खुटार के गांव रौतापुर कलां में आई थी। द्वारचार के समय नर्तकियों का डांस हो रहा था। इस दौरान डांस को लेकर बराती और जनाती पक्ष के कुछ लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने से हडकंप मच गया। तमाम बाराती अपने-अपने वाहनों में बैठकर भाग निकले। दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को वाहन सहित गांव के लोगों ने घेर लिया। मामला शांत करने के लिए पंचायत लगी तो दूल्हे ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। रात भर चली पंचायत के बाद सुबह को बमुश्किल दूल्हा शादी करने के लिए तैयार हुआ। जिस पर सोमवार की सुबह फेरे पड़ने के बाद दोपहर बाद विदाई की जा सकी।