फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cut and remove the bag for Rs 73

थैला काटकर निकाल लिए 73 हजार रुपए

Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पुवायां शाखा में रुपए जमा करने गए एक व्यक्ति का थैला काटकर 73 हजार से अधिक की रकम जेबकतरों ने उड़ा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गांव मदारपुर बैवहा निवासी सुरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को चह एक थैले में 73 हजार छह सौ रुपए की रकम लेकर एसबीआई स्थित अपने खाते में जमा करने आए थे। रकम जमा करने के लिए फार्म भरते समय किसी ने थैले को नीचे से काट दिया और थैले में रखे रुपए निकाल लिए। कैशियर को रुपए देने के लिए उन्होंने थैला देखा तो रकम गायब देख सुरेश के होश उड़ गए। शोर मचाने पर बैंक के तमाम ग्राहक और बैंककर्मियों ने उनसे मामले की जानकारी ली और पुलिस के पास जाने की सलाह दी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज मंगाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed