फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop Survey serious charge leveled by MP

फसल सर्वे में सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 08 Apr 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Crop Survey serious charge leveled by MP
 सांसद कृष्णाराज ने अति वृष्टि और ओला वृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने और फसली ऋण की भरपाई बीमा कंपनियों से कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। सांसद ने डीएम को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 12 अप्रैल तक फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो वह पीड़ित किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह ने बताया कि सांसद कृष्णाराज ने डीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया कि जिले में किसानों की 80-90 फीसदी फसल बरसात से बर्बाद हो चुकी है, किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है और आए दिन आत्महत्या कर रहा है। जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें किसानों से मुआवजा दिलाने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी राहत के नाम पर किसानों से छल कर रहे हैं, जिस कारण किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि एक ओर प्रशासन किसानों को परेशान कर रही है, वहीं प्रदेश सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। कृष्णा राज ने कहा कि बर्बाद फसलों का ईमानदारी से सर्वे कराकर किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिलाया जाए और जिन किसानों ने बैंकों एवं साधन सहकारी समितियों से कृषि ऋण लिया है, उसकी भरपाई (वसूली) बीमा कंपनियों से कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed