फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   criminals attack in puwnya region

पुवायां सर्किल में बदमाशों का धावा

Wed, 27 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
criminals attack in puwnya region
पुवायां सर्किल में बदमाशों का धावा 
मंगलवार रात बदमाशों ने पुवायां सर्किल में कई वारदातों को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। खुटार के गांव बेला में डकैती, पुवायां के गांव नाहिल में बंदूक सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी, पुवायां कस्बे में एक वाहन की चोरी आदि कई घटनाएं हुईं।  
विज्ञापन

मामला एक
शिक्षक के परिवार को बंधक बनाकर डकैती
चांदपुर/खुटार। मंगलवार रात आठ सशस्त्र बदमाशों ने शिक्षक के घर में घुसकर परिवार के लोगों को बांधने के बाद 15 हजार रुपये सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव बेला निवासी जगदीश प्रसाद गांव कजरी के खालसा प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक हैं। उन्होंने गांव में नया मकान बनवाया है। मकान बाहर से खुला हुआ है। रात में वह अपने पुत्र पंकज के साथ बरामदे में सो रहे थे। घर के कमरे में शिक्षक की पत्नी जावित्री देवी, पुत्री रेखा, पूनम और मीना सो रही थीं। बड़ा पुत्र सर्वेश अपनी पत्नी सोनी के साथ बाहर गया था। रात लगभग पौने दो बजे आठ से दस सशस्त्र बदमाश उनके घर घुस आए। बदमाशों के पास तमंचे, पौनिया और डंडे थे। बदमाशों ने जगदीश और पंकज पर तमंचे तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए जगदीश से आवाज लगवाकर उस कमरे को खुलवाया, जिसमें उनकी पत्नी बच्चे सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा खुलते ही बदमाशों ने सबको धमकी देते हुए बांध दिया और बक्से में रखी 15 हजार की नगदी, सोने के कुंडल, पेंडल, हथफूल, तोड़, तीन जोड़ी पायल, पौत्र की करधनी, खड़ुए सहित तमाम जेवर लूट लिया। इसके बाद बदमाश परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर चले गए। बदमाशों के जाने के आधा घंटा बाद जगदीश ने पुत्री रेखा से अपने हाथ खुलवाए और किसी तरह दरवाजा खोलकर शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को डकैती की सूचना दी। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पुलिस को डकैती की तहरीर दी है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
डकैतों से भिड़ गया धर्मपाल
चांदपुर/खुटार। जगदीश प्रसाद के घर डकैती डालने से पूर्व बदमाश गांव बेला के ही धर्मपाल वाल्मीकि के घर पहुंचे। आहट होने पर धर्मपाल ने जैसे ही टार्च जलाई, एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। धर्मपाल बदमाश पर लिपट पड़ा और पटक दिया। इसके बाद अन्य बदमाश लपके तो धर्मपाल मौके से भाग निकला। शोर शराब भी हुआ, लेकिन उसकी भनक जगदीश प्रसाद के मोहल्ले के लोगों को नहीं लग सकी। इसके बाद बदमाशों ने जगदीश के घर को निशाना बनाया। 

मामला दो
नाहिल में नगदी, जेवर सहित 
पुवायां। गांव नाहिल में मंगलवार रात खाद व्यापारी के घर से 50 हजार की नगदी सहित लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। परिवार के लोगों को सुबह जागने पर चोरी का पता चल सका। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली।
गांव नाहिल निवासी सतीशचंद्र उर्फ गांधी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने पुत्र श्याम मोहन और गोपाल के साथ छत पर सो रहे थे। एक पुत्र मनमोहन और बहू नीचे कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पड़ोस के सुरेशचंद्र के प्लाट में खड़ी दीवारों के सहारे छत पर चढ़ आए और जीने से मकान में पहुंच गए। चोरों ने मनमोहन के कमरे में रखी एक बंदूक, सेफ तोड़कर 50 हजार रुपये नगद, सोने की 10 अंगूठी, चार कंगन, दो जोड़ी झुमकी, सोने की दो लर, एक हार सहित तमाम जेवर चोरी कर लिया। चोर पांच लाख की संपत्ति ले गए।
बुधवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो सेफ खुली और उसमें रखी नगदी, जेवर गायब देख हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग भी मौके पर आ पहुंचे। सतीशंचद्र मिश्रा ने पुलिस को चोरी की सूचना दी तो दरोगा गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के साथ ही चोरी गए सामान की बावत जानकारी ली। ग्रहस्वामी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
छप्पर में मिली बंदूक
पुवायां। सतीशचंद्र मिश्रा ने पुलिस को नगदी, जेवर चोरी के बारे में बताया लेकिन बंदूक चोरी की सूचना नहीं दी। बुधवार दोपहर गांव नाहिल के राजेश कोरी को अपने घर के बाहर पड़े छप्पर में छिपाई गई एक बंदूक दिखी तो उसके होश उड़ गए। राजेश की सूचना पर पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली। जानकारी पाकर सतीशंच्रद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बंदूक उनकी है। सुबह बंदूक की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण वह बंदूक के भी चोरी हो जाने की सूचना नहीं दे पाए। 


मामला तीन
मैजिक ले गए चोर
पुवायां। नगर के मोहल्ला तकिया निगोही रोड निवासी हर्षवर्धन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका मैजिक एक स्कूल में बच्चों को लाने और ले जाने में लगा हुआ है। मंगलवार शाम उसने मैजिक निगोही रोड पर खड़ा कर दिया। रात में किसी समय चोर मैजिक को चोरी कर ले गए। सुबह मैजिक गायब देख उसे चोरी का पता चल सका। हर्षवर्धन ने चोरों और मैजिक का पता लगवाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed