फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दरोगा और वकील का शांतिभंग में हुआ चालन

Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले पुलिस में दरोगा बिजेंद्र सिंह यादव और उनके भाई वकील सुरेंद्र सिंह यादव का मकान को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों का विवाद नहीं सुलझने पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी आर्मी के रिटायर्ड  कैप्टन सुभाष चंद्र के एक बेटा बिजेंद्र सिंह यादव मुरादाबाद में एसआई विशेष श्रेणी हैं। वहीं दूसरे बेटे सुरेंद्र सिंह यादव कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हैं। दोनों बीच मकान के बंटवारे को लेेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम बिजेंद्र अपने घर आए थे, तभी बिजेंद्र और सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कैप्टन सुभाष अपनी बंदूक, बिजेंद्र  और सुरेंद्र ने अपनी राइफल निकालकर एक दूसरे पर तान दी। मोहल्ले वालों के मुताबिक तीनों ने अपनी-अपनी असलहों से फयरिंग भी की। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के असलहा जब्त कर लिए। पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस ने असलहों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed