{"_id":"23bd0ad74aa59b1c25315cc3a38b63a9","slug":"crime-hindi-news-103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम वसूलने आए शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रकम वसूलने आए शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगई के बल पर असलहाें के साथ साहूकारी को बांटी गई रकम का ब्याज वसूलने आए दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा।
एसपी के आदेश पर पुलिस संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी कि सोमवार को सुबह करीब पौने 11 बजे गैस एजेंसी के पास एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस एवं चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र काशीराम निवासी प्रकाश नगर थाना मझोला जिला मुरादाबाद और इसी जिले के गांव भसौड़ा निवासी राघवेंद्र पुत्र सूरजपाल बताया।
पुलिस के मुताबिक उनका संबंधी अशोक कुमार शर्मा पुत्र लेखराज शर्मा निवासी सूर्य नगर थाना मझोला जिला मुरादाबाद अपनी रकम तिलहर एवं कटरा में साहूकारी पर देता है। उक्त लोग उसी के कहने पर क्षेत्र से ब्याज की उगाही कर वापस मुरादाबाद जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।