फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crIME

दिल्ली से आया युवक रेलवे स्टेशन से लापता

Tue, 06 Jan 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
crIME
दिल्ली से आकर शहर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उतरने वाला एक युवक लापता हो गया। दो दिनों तक उसके घर न पहुंचने पर घरवालों ने परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को घरवालों ने स्टेशन पर आकर जीआरपी थाना में जानकारी की।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना बलखेड़ा क्षेत्र के गांव अतकटा का रहने वाला 35 वर्षीय अच्छन दिल्ली में काम करता था। उसका बेटा बीमार था। इस वजह से वह शनिवार रात एक बजे के करीब अपनी दूर की रिश्तेदार गुड्डी के साथ शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन आया था। इसके बाद गुड्डी जलालनगर की मस्जिद के पास अपने घर चलीं गईं, जबकि अच्छन भी सुबह अपने गांव जाने की बात कहकर रुक गया।
विज्ञापन

रविवार को अच्छन के घर न पहुंचने पर घरवालों ने फोन पर उसकी जानकारी की। जब उसका पता नहीं लगा तो उसके भाई अबरार अहमद, रशीद अहमद, कल्लू बक्श, युनुस बक्श गुड्डी को लेकर स्टेशन पर ढूंढने पहुंचे। इस दौरान उन लोगों ने जीआरपी पुलिस इंस्पेक्टर से भी जानकारी की। दोपहर तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed