{"_id":"6a9739e1b756acc55e05c0ec","slug":"fir-registered-for-allegedly-threatening-the-village-head-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1436975-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्राम प्रधान को धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्राम प्रधान को धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रामडीह गांव के ग्राम प्रधान (प्रशासक) अनिल कुमार गौड़ ने गांव के ही एक युवक पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर छवि खराब करने, गाली-गलौज करने, जानमाल की धमकी देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान अनिल कुमार गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही संघर्ष नारायण पुत्र प्रेम नारायण आए दिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करता है। आरोप है कि वह गांव में घूमकर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। विरोध करने पर आरोपी प्रधान और उनके समर्थकों को एससी-एसटी एक्ट में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी देता है। मामले की जानकारी मिलने पर उरुवा ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान (प्रशासक) भी सिकरीगंज थाने पहुंचे। प्रधान संघ अध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्र समेत अन्य प्रधानों ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।
प्रधानों ने आरोप लगाया कि संघर्ष नारायण सोशल मीडिया पर अनिल कुमार गौड़ के खिलाफ लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर उनकी सामाजिक छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने और फर्जी एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संघ धरना-प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सिकरीगंज आशीष कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर संघर्ष नारायण के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।