फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commotion at the police station on charges of gang rape by angry villagers

गैंगरेप के आरोप से गुस्साए ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

Tue, 15 Dec 2015 11:53 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Commotion at the police station on charges of gang rape by angry villagers
गैंगरेप के आरोप से गुस्साए ग्रामीणों नेे मंगलवार को थाने पर जमकर हंगामा काटा। इनकी मांग थी कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। दूसरी ओर गैंगरेप की पीड़िता ने थाना स्तर पर सुनवाई होने का हवाला देकर तहसील दिवस में पांच लोगों के खिलाफ  शिकायती पत्र दिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने मामले की जांच रोजा थाना प्रभारी को सौंपी है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के डींगरपुर अस्लानी गांव की एक महिला ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ  थाने में तहरीर देते हुये आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के पांच लोगों ने शौच जाते समय गन्ने के खेत में जबरन खींच लिया और गैंगरेप किया। आरोपियों के डर से यह रात में थाने नहीं आ पाई और मंगलवार की सुबह थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, इस शिकायत की जानकारी होते ही मंगलवार की सुबह करीब 50-60 महिलाएं और पुरुष रोजा थाने पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए थाने का घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव में हारे हुए एक प्रत्याशी के इशारे पर महिला ने झूठा आरोप लगाया है। एसएसआई ओपी गौतम ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गैंगरेप के आरोप - प्रत्यारोप की जांच की जा रही है। मामला पहली नजर में सदिंग्ध प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कि राजनैतिक कारणों से मामले को तूल दिया जा रहा हो। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -- रामनरेश चौधरी प्रभारी निरीक्षक ,रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed