फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Close to a million stolen from the home of the teacher

शिक्षिका के बंद घर से एक लाख की चोरी

Fri, 06 Nov 2015 08:21 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 06 Nov 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
Close to a million stolen from the home of the teacher
थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने शिक्षिका के बंद घर को निशाना बनाते हुए एक लाख के जेवर और नगदी चुरा ली। शुुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई। तहरीर लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

रिटायर्ड ओसीएफ कर्मचारी जगन्नाथ प्रसाद प्रजापति का आवास विकास कॉलोनी में है। उस मकान में उनकी बेटी सुषमा प्रजापति रहती हैं। वह भावलखेड़ा ब्लाक के गांव शाहगंज प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की शाम सुषमा अपने घर में ताला डालकर पड़ोस में अपने पिता के दूसरे घर में गई हुईं थीं। वहां उनके भाई शिवकुमार के बेटे का जन्मदिन समारोह था। पैर में चोट होने के कारण रात में वह पिता के घर में ही रुक गईं। सुबह करीब सवा चार बजे जगन्नाथ पूजा के लिए पार्क से फूल तोड़ने आए तो उन्होंने सुषमा के मकान की बिजली बंद देखी। मुख्य गेट में लगा छोटा ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने सुषमा को बुलाकर मकान का ताला खोला तो मकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अंदर बने दोनों कमरे के ताले तोड़ दिए थे। एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, कान के कुंडल, एक मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ी और भारी पायल चुरा ली थी। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने छानबीन के लिए फील्ड यूनिट को बुला लिया। जगन्नाथ की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बंद घरों को चोर बना रहे निशाना
पिछले एक सप्ताह में चोरों ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में तीन घरों को निशाना बनाया है। मोहल्ला बाडूजई प्रथम में 31 अक्तूबर को चोरों ने प्रापर्टी डीलर अब्दुल खालिक के बंद घर को निशाना बनाकर पांच लाख के जेवर और नगदी चुरा ली थी। इसके साथ ही बुधवार की रात चोरों ने फायर स्टेशन परिसर में फायर ब्रिगेड चालक नरसिंह के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर से पांच लाख के जेवर और 60 हजार की नगदी चोरी कर ली। बंद घरों से चोर सिर्फ नगदी और जेवर ही चुराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed