फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child rape , brother arrested

बच्ची से रेप, सगा भाई गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के एक गांव में भाई ने सगी बहन के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात आठ बजे। उसके 20 वर्षीय भाई ने मुंह दबा दिया और रेप किया। रेप से बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। बच्ची की मां उस दौरान घर से बाहर गई थी। मां के घर आने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची की मां ने उसे डांटते हुए किसी से यह बात नहीं कहने की हिदायत दी। रात में ही बच्ची को एक निजी डाक्टर से दवाई दिलाई गई। बच्ची की मां ने पुलिस को भ्रमित करते हुए मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ गांव के कुछ लोगों ने गैंगरेप किया है। सूचना मिलते ही रात में ही एसआई बलराज सिंह मौके पर पहुंच गए। बच्ची की मां की बताई गई बात पर पुलिस को शक हुआ। एसआई ने बच्ची को अलग ले जाकर पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपी भाई से भी कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भी सच्चाई उगल दी। पुलिस आरोपी भाई को अपने साथ थाने ले आई। बच्ची की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाज को शर्मशार करने वाली घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed