{"_id":"5891ea364f1c1b5979e80b18","slug":"caught-six-furnaces-of-raw-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने की छह भट्ठियां पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब बनाने की छह भट्ठियां पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार धरपकड़ के बाद भी कच्ची शराब बनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। पूरे तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को गांव भम्मापुर में छापेमारी की। कच्ची शराब बनाने के लिए बदनाम इस गांव में शराब बनाने की पांच भट्ठियां चलती पाई गईं। छापे के दौरान शराब बनाने वाले भाग निकलने में सफल रहे। टीम ने मौके पर मिले सैकड़ों लीटर लहन को नष्ट कर दिया और शराब बनाने के तमाम उपकरण जप्त कर लिए। उधर, एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव मुड़िया वैश्य में दबिश देकर शराब बनाने की एक भट्टी पकड़ी। मौके से सौ लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। शराब बना रहे गांव के ही शाहिद को पुलिस ने धर दबोचा। मौके पर मिले लहन को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन