{"_id":"570a6c7b4f1c1b9a59c810d6","slug":"cash-jewelry-stolen-including-two-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी, जेवर सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी, जेवर सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी
Sun, 10 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगदी, जेवर सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी
Link Copied
गांव रघुनाथपुर निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर किसी तरह घर में घुस आए और कमरे में रखे नगदी, जेवर और कपड़े के बक्से चोरी कर ले गए। रात में लगभग ढाई बजे बिजली आने पर वह छत से उतरे तो कमरे खुले देखकर चोरी का पता चल सका। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर आ पहुंचे और चोरों की तलाश शुरू की। आसपास के गांवों में भी फोन से सूचना दी गई तो लोगों ने तमाम रास्तों पर घेराबंदी कर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। गांव रघुनाथपुर के बाहर बाग में खाली बक्से और कम कीमत वाले कपड़े आदि पड़े मिले, जबकि कीमती कपड़े, जेवर आदि गायब थे। संजय सिंह के अनुसार चोर 20 हजार से अधिक की नगदी, सोने के ढाले, झुमकी, दो मंगल सूत्र, दो जोड़ी कंगन, कुंडल, अंगूठी, लर, चांदी की दो जोड़ी पायल आदि चोरी कर ले गए। चोर गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी गए सामान की जानकारी लेकर बाग में मिले बक्से आदि का मुआयना किया। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।