विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख ठगने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये ठगे जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बंडा के गांव मियांपुर संवात निवासी गुरजिंदर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मूलरूप से सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव चांदपुर निवासी और वर्तमान में गाजियाबाद में एलएलपी दिव्यांश टॉवर निवासी हरनेक सिंह के घर आना जाना था। वह पढ़ने और काम करने के लिए कनाडा जाना चाहता था। हरनेक सिंह ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और वहां नौकरी भी दिलवा देता है। उसने हरनेक सिंह पर विश्वास करते हुए परिवार के लोगों से बात की और विदेश जाने के लिए हरनेक सिंह को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र और जून से लेकर अगस्त 15 तक 23 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसमें कुछ रुपया हरनेक की बुआ बलवीर कौर के खाते में भी जमा किया। हरनेक सिंह ने उसे कई बार हापुड़ बुलवाया और अपनी बुआ के घर दिल्ली के कुछ अधिकारियों से भी मिलवाया। चार माह बीत जाने के बाद भी वह कनाडा जाने में असफल रहा तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर हरनेक सिंह टालमटोल करने लगा। उसे कई बार चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। बाद में रुपये वापस करने से इंकार कर दिया गया। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं कि कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र जिले के अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए पहुंचा तो पुलिस ने गुरजिंदर की तहरीर पर हरनेक सिंह, हरनेक की पत्नी निर्मलजीत कौर और बुआ बलवीर कौर के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।