फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car riders youth miscreants cash , jewelery looted

बदमाशों ने कार सवार युवक से नगदी, जेवर लूटे

Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Car riders youth miscreants cash , jewelery looted
बदमाशों ने कार सवार युवक से नगदी, जेवर लूटे
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे बल पर रविवार रात करीब 11 बजे कार सवार व्यक्ति से नगदी व जेवर लूट लिए और फरार हो गए। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला सुरेश शर्मा निवासी मनोज श्रीवास्तव कार में रविवार रात पुवायां अपनी ससुराल जा रहे थे। वह निगोही क्षेत्र के गांव कबीरपुर झोतूपुर के पास पहुंचे होंगे। तभी पीछे से दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने अपने गाड़ी आगे लगाकर कार रुकवा ली। कार रुकते ही बदमाशों ने मनोज से तमंचे के बल पर 65 हजार रुपये, सोने की एक चैन, अंगूठी व घड़ी लूट ली और धमकी देकर पुवायां की तरफ  भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके। उधर, थानाध्यक्ष रजी अहमद ने बताया कि दो बाइक पर बदमाश आये और लूटपाट की। बदमाशों की तलाश में तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed