फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car broke Atslia Railway gate, report

कार ने तोड़ा अटसलिया रेलवे फाटक, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 May 2015 11:12 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने अटसलिया रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ दिया। चालक कार छोड़कर
विज्ञापन
मौके से फरार हो गया। इस मामले में आरपीएफ  ने अज्ञात चालक के खिलाफ  रेलवे एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। कार को कब्जे में ले लिया है।
रोजा वेस्ट केबिन के केबिनमैन ने एसएम को सूचना दी की बुधवार की रात ढाई बजे एक कार ने रेलवे का बैरियर तोड़ दिया है। इस पर आरपीएफ  प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह मौके पर गए और बैरियर के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और नंबर उत्तराखंड का है। इसकी जांच की जा रही है। फाटक टूटने के बाद यातायात बाधित हो गया था। इसे रेलवे संकेत और दूरसंचार विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ठीक किया। इस दौरान अप और डाउन लाइन की गाड़ियों को काशन के द्वारा निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed