{"_id":"576bf4c74f1c1b0f32b47e1a","slug":"by-killing-the-young-man-s-body-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करके युवक का शव फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या करके युवक का शव फेंका
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई रोड पर गांव कुतुआपुर के पास सड़क किनारे खंती में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान छुपाने के लिए मुंह पर तेजाब डाला गया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। विनायक गैस एजेंसी के गांव के पास बनी खंती में दिन में करीब 11 बजे ग्राणीणों ने लाश पड़ी देखी तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उसके गले में गमछा कसा हुआ था। चेहरे, हाथ और गुप्तांग पर चोट के निशान थे। पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। शव के हालात को देखते हुए एसओ जसवीर सिंह ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने काफी देर तक शव के आसपास छानबीन की। पुलिस के मुताबिक शव करीब 36 घंटे पुराना है और हत्या करने के बाद यहां फेंका गया है। मृतक नीले रंग की जींस, सफेद शर्ट काली बंदियों दार और बाएं हाथ की कलाई में श्रद्धा सबूरी लिखा ब्रेसलेट पहन रखा था। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना करके शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक शव को यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन