{"_id":"57daba2f4f1c1b3c3dd4815c","slug":"burnt-womens-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जली महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जली महिला की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में संदिग्ध हालात में जली महिला की बुधवार को पीलीभीत के जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में मृतका की मां को ओर से दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव ढका निवासी साबिर ने अपनी पुत्री शबाना की शादी खुटार के अशफाक के साथ की थी। 25 अगस्त को शबाना ससुराल में संदिग्ध हालत में जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जानकारी पाकर शबाना के मायके के लोग खुटार पहुंचे थे और आशफाक सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न किए जाने और मांग पूरी नहीं होने पर जला देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मायके के लोगों ने 28 अगस्त को शबाना को पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार शाम शबाना ने दम तोड़ दिया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि शबाना की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज है। शबाना की मौत हुई है तो रिपोर्ट को तरमीम किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।