फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burgalary at two shops of Puwayan

पुवायां की दो दुकानों के ताले तोड़कर फिर चोरी

Fri, 01 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Burgalary at two shops of Puwayan
पुलिस विगत दिवस तीन गांवों के पांच घरों से हुई 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने कस्बे में दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर निवासी निर्भय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी गुरुकृपा एजेंसी के नाम से डाक बंगला रोड पर दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान में रखी रेजगारी और दस, पांच रुपये के नोट सहित लगभग 70 हजार रुपये चुरा लिए हैं। उधर, नगर के ही शिवांग मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाहिल रोड पर शिवांग ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और दुकान में लगा एक दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने काउंटर में रखे 31 हजार रुपये और साढ़े पांच हजार रुपये की रेजगारी चुरा ली। दोनों व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। निर्भय और शिवांग की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed