फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brothers went to younger brother's death Annprasn

छोटे भाई के अन्नप्राशन को जाते भाई-बहन की मौत

Wed, 22 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कलान-परौर रोड पर कुबेरपुर गांव के पास बुधवार दोपहर सगे भाई बहन की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां और गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपने ही छोटे भाई के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होने मंदिर जा रहे थे। गांव से निकलते ही यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव कुबेरपुर निवासी रामवीर सिंह यादव की पत्नी रामश्री छह माह के बेटे आदेश का अन्नप्राशन संस्कार (बच्चे को पहली बार अन्न चखाने की परंपरा) कराने के लिए गांव की पंद्रह-बीस महिलाओं के साथ खेड़ा मंदिर पर जाने के लिए पैदल ही निकली थी। साथ में रामवीर की आठ वर्षीय बेटी बविता, छह वर्षीय बेटा ध्रुव भी मां के साथ चल दिए। खेड़ा मंदिर गांव के पूरब डेढ़ किमी की दूरी पर है। लगभग तीन बजे महिलाएं गांव के अंदर से निकलकर रोड किनारे आकर कुछ और महिलाओं का इंतजार करने लगीं। इतने में ही बविता और ध्रुव सड़क पर पहुंच गए। तभी कलान की ओर से तेज रफ्तार बाइक लेकर ककोड़ा निवासी दलवीर आ गया। दोनों बच्चे बाइक की चपेट में आ गए। घटना के बाद दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार भी गिर गया। वह उठकर जैसे ही भागने को हुआ, तभी गांव निवासी रविंद्र की पत्नी सियादेवी ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस पहुंच गई। दोनों घायल बच्चों को कलान सीएचसी ले जाने के लिए गाड़ी में डाला, लेकिन बविता की मौत हो चुकी थी और ध्रुव ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी कलान सीएचसी पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए। बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed