फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brothers arrested in the name of cyber insurance swindle

इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगी में सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2016 10:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Brothers arrested in the name of cyber insurance swindle
इंश्योरेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का शुक्रवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस गिरोह के दोनों सदस्यों को गाजियाबाद से गिरफ्तार करके लाई है। इन्होंने शहर के एक व्यापारी को लोन दिलाने का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये का चूना लगाया था। पकड़े गए दोनों ठग सगे भाई और गाजियाबाद में आलीशान फ्लैट में रह रहे थे।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी बबलू कुमार ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में रहने वाले पपेंदर सिंह प्राइवेट बस चलवाते हैं। करीब तीन महीने पहले पपेंदर सिंह ने थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि 2014 में उन्हें एक नई बस खरीदने के लिए लोन की जरूरत थी। इसी दौरान उनके पास गाजियाबाद से एक फोन आया, उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी से बोल रहे हैं। उनकी कंपनी पहली किश्त जमा करने पर एकमुश्त दस लाख का लोन दे देती है। लोन की बाकी रकम एक-एक साल में किश्त के रूप में जमा की जाती है। कई बार फोन आने पर पपेंदर उनके झांसे में आ गए। लोन की बात फाइनल होने पर ठगों ने पांच-पांच हजार रुपये करके करीब 80 हजार रुपये अलग-अलग एकाउंट में डलवाए। जब इतने रुपये फंस गए तो ठगों ने दो लाख 17 हजार रुपये एकमुश्त रकम अपने एकाउंट में डलवाई। इसके बाद उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए। इस मामले में एसपी ने साइबर सेल को लगाया, जिसमें मोबाइल नंबर और बैंक एकाउंट नंबर के आधार पर दो ठगों को ट्रेस किया। पुलिस टीम ने गाजियाबाद के इंद्रापुरम इलाके से आशीष कुमार और उसके भाई सचिन कुमार को नोएडा के सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने ठगी करने की बात कबूल की। दोनों हरियाणा के जिला जींद के थाना जुलाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

0000
आलीशान फ्लैट में कर रहे थे ऐश  
साइबर क्राइम में भोलेभाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले आशीष और सचिन दोनों आलीशान फ्लैट में ऐश कर रहे थे। इनके देहरादून में भी फ्लैट हैं। दोनों ने बीकॉम तक पढ़ाई की है। दोनों इससे पहले एक इंश्योरेंस कंपनी के कॉल सेंटर में काम करते थे। दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद दोनों ने मोटी कमाई करने के लिए साइबर ठगी का रास्ता अपनाया। दोनों के कई एकाउंट में एक साल में करीब 80 लाख रुपये का जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed