{"_id":"573a13804f1c1b6c17ac7eeb","slug":"brother-shot-in-apartment-sharing-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के बंटवारे विवाद में भाई को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के बंटवारे विवाद में भाई को गोली मारी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मकान के बंटवारे विवाद में भाई को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर गांव में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव मल्लपुर निवासी विजय देव मिश्रा के दो बेटे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ बड़े बेटे कृष्ण कुमार पास पत्नी के साथ रहते हैं। छोटा बेटा अरुण कुमार मकान के बंटवारे को लेकर अक्सर घर में विवाद करता रहता है। सोमवार शाम को मकान को बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पर अरुण तमंचा निकाल लाया और फायर कर दिया। गोली कृष्ण कुमार के बाएं कंधे को चीरती हुई चली गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कांट हरिराम त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन