{"_id":"456ea5f7fb2a68cba01ce9c4d5524b77","slug":"brother-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने का विरोध किया तो भाई को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली देने का विरोध किया तो भाई को मार डाला
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मूढ़ा फत्तेपुर में सोमवार शाम सात बजे छोटे भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर बड़े भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में परिवारवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई के गाली देने का विरोध किया था। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं।
गांव मूढ़ा फत्तेपुर निवासी धनपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इसके चाचा लालाराम सोमवार शाम सात बजे शराब के नशे में आए और इसके पिता 40 वर्षीय रामचंद्र वर्मा से गाली गलौज करने लगे। बड़े भाई ने छोटे को गाली गलौज करने से रोका तो उसका पारा उखड़ गया। उसने बड़े भाई को तत्काल सबक सिखाने की धमकी दी। देखते ही देखते लालाराम ने अपने बेटे अखिलेश, अमरपाल और अखिलेश की पत्नी छुमल्ला ने लाठी-डंडे से लैस होकर झगड़े वाले स्थान पर पहुंचने को कहा। वे सब पहुंचे और सबके साथ मिलकर रामचंद्र पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई। लहूलुहान हालत में यह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े तब पिटाई रोकी। बाद में तहरीर देने वाले धनपाल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही सभी आरोपी गांव से निकल भागे। पुलिस ने दबिश दी तो घर पर कोई नहीं मिला। टीम रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही थी।
ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस ने मासूम को रौंदा
अल्हागंज। कस्बा से मंगलवार को जलालाबाद की तरफ जा रही रोडवेज बस ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में दो साल के मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कस्बे से जलालाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने मंगलवार रात आठ बजे गांव चौरसिया के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। गांव चौरसिया निवासी प्रदीप का दो वर्षीय पुत्र अजय सड़क किनारे खड़ा था। तेज रफ्तार बस अजय को रौंदते हुए निकल गई। इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने रोडवेज बस और उसके चालक को पकड़ लिया और जलालाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।