फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother became the rallying point Sisters climbed on the tank

भाई की खेवनहार बनीं टंकी पर चढ़ी बहनें

Wed, 25 Mar 2015 10:40 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर (शाहजहांपुर) Updated Wed, 25 Mar 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी एक युवती को अपहृत कर गायब कर देने के मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर न्यायालय द्वारा ग्राम बिलहरा निवासी अभिषेक शर्मा को निर्दोष माना। बाद में न्यायिक आदेश पर युवक को जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

गत वर्ष 19 नवंबर को रामचंद्र पुत्र लल्लू निवासी बहादुरगंज ने बिलहरा निवासी अभिषेक शर्मा व उसकी बुआ को आरोपित करते हुये अपनी बेटी आरती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर काफी दिनों तक जद्दोजहद के बाद पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। विवेचक अनुज तिवारी की जांच से संतुष्ट न होने पर आरती के परिजनों की शिकायत पर विवेचक बदलकर रामबरन यादव को जांच सौंपी गई। अधिकारियों के दबाव में पुलिस ने बीती एक मार्च को अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उसके घरवालों द्वारा लाख समझाने के बावजूद पुलिस ने एक न सुनी। इसी बीच अभिषेक की तय हो चुकी शादी तो टूट ही गई, साथ ही ग्राम बिलहरा में प्राथमिक विद्यालय में प्रेरक की नौकरी भी छूट गई। इससे अभिषेक का परिवार गहरे सदमे में आ गया। परिजनों द्वारा तहसील दिवस, थाना दिवस व डीएम, आईजी, डीआईजी सबकी चौखट पर गुहार लगाने के बाद जब कहीं नहीं सुनी गई तो अभिषेक की सगी बहनों सीमा और रोशनी ने अफसरों को आत्मदाह का नोटिस दिया और न्याय पाने को बीती 17 मार्च को कांशीराम कालोनी में पानी के टैंक पर जा चढ़ीं थीं। अधिकारियों ने लगभग तीन घंटे तक मान मनौव्वल की और कोतवाल द्वारा एक हफ्ते में भाई की रिहाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही दोनों बहनें टंकी से नीचे उतरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘न्याय की इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले शुभचिंतकों को इस जीत का श्रेय जाता है। मैं इस लड़ाई में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं।’

- रोशनी शर्मा, अभिषेक की बहन

घरवालों से प्रताड़ित होकर घर से गई थी आरती
‘आरती घर वालों की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर घर से गई थी। मोबाइल पर सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज निवासी अल्ताफ पुत्र अल्लाह खान से उसके चार माह पूर्व हुये संपर्क के  बाद अपनी मर्जी से 19 नवंबर को लखनऊ गई और वहां से अल्ताफ के साथ उसके घर जा कर परिजनों की सहमति से शादी करने के बाद दावत और सारी रस्में कीं। मंगलवार को सुबह छह बजे भक्सी तिराहे पर पुलिस ने आरती को उस वक्त बरामद कर लिया, जब वह बैंक से पैसा निकालने जा रही थी। बाद में अल्ताफ को भी पुलिस ने दबोच लिया। एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने दोनों को बालिग व विवाहित मान कर स्वतंत्र कर दिया। इसके बाद दोनों सोनभद्र रवाना हो गए।’
- रूम सिंह यादव, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed