फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brijesh notorious operatives appear at the prison gate Dbangi

कुख्यात बृजेश के गुर्गों ने जेल गेट पर दिखाई दबंगई

Thu, 03 Mar 2016 12:05 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 03 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brijesh notorious operatives appear at the prison gate Dbangi

 कुख्यात बृजेश सिंह के तीन गुर्गों ने मंगलवार रात जिला जेल गेट पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों गुर्गाें को गिरफ्तार कर लिया, जिनका शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। इन तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई। मंगलवार देर रात बृजेश को सहारनपुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन

बृजेश सिंह को मंगलवार शाम सहारनपुर भेजने का फरमान जिला जेल पहुंचा। जल्दी रवानगी करने को लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे बृजेश के तीन गुर्गे जिला जेल गेट पर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार लिया। उनकी स्कार्पियो सीज कर दी गई। पकड़े जाने वालों में वाराणसी के थाना चौबेपुर क्षेत्र के गांव हितमपुर निवासी रामेश्वर प्रताप सिंह, बलिया के थाना हल्दी क्षेत्र के गांव गायघाट निवासी चंदन सिंह और गाजीपुर के थाना रेवतीपुर क्षेत्र के गांव उतरौली निवासी सोनू सिंह हैं। पुलिस ने शांतिभंग करने की धारा 151 में लिखा पढ़ी कर तीनों का चालान कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने पर तीन-तीन लाख की दो-दो जमानतों पर तीनों को रिहा कर दिया गया। जमानत लेने वालों में मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी अंकुर गांधी, लकी गांधी और गांव चिनौर निवासी अमरीश त्यागी हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर 28 फरवरी की सुबह बृजेश को वाराणसी सेंट्रल जेल से जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। उसी दिन रात में बृजेश को पेशी के लिए जिला जेल से वाराणसी ले जाया गया। 29 फरवरी को बृजेश की वाराणसी जेल में पेशी थी। मंगलवार की सुबह पेशी से लौटने पर जेल में दाखिल किया गया। शाम को उसे सहारनपुर जेल स्थानांतरित करने का फरमान आ गया। रात में करीब 11.30 बजे बृजेश को कड़ी सुरक्षा में सहारनपुर रवाना कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बृजेश के तीनों आदमी जेल के पास हंगामा कर रहे थे। सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर तीनों का चालान कर दिया गया।
केके वर्मा, प्रभारी, थाना सदर बाजार

मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि जेल के बाहर क्या हुआ। बृजेश को रात करीब 11.30 बजे रवाना कर दिया गया था।
- बृजेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed