{"_id":"595f916b4f1c1b6b1c8b488b","slug":"bride-flew-away-with-boyfriend-on-forth-day-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चार दिन बाद ही प्रेमिका को लेकर गायब हुआ युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के चार दिन बाद ही प्रेमिका को लेकर गायब हुआ युवक
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को दी गई तहरीर, आरोपी का नहीं चल रहा पता
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद ही एक युवक पड़ोस के गांव की प्रेमिका को लेकर गायब हो गया। इससे नव विवाहिता के मायके औैर गायब लड़की के घर खलबली मच गई। तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर गायब किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्र के एक गांव के युवक का गैर समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर लड़की के परिवार के लोगों ने युवक के घर शिकायत करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी, साथ ही लड़की के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई।
उधर, युवक के परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता तय कर दिया और 30 जून को युवक शादी के बाद बहू के साथ घर आ गया। तीन जुलाई को युवक अपनी नव विवाहिता पत्नी को घर छोड़कर प्रेमिका के साथ गायब हो गया। नव विवाहिता ने मामले की जानकारी मायके में दी तो उसके परिवार के लोग पुवायां आए और उसे विदा करा ले गए। उधर, किशोरी के परिवार के लोगों ने युवक के परिवार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी तो युवक के परिवार के लोगों ने किशोरी के परिवार के लोगों के साथ प्रेमी युगल की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अब किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन