{"_id":"57e7d6024f1c1bc704573c8b","slug":"breaking-bike-shop-and-locker-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर बाइक और तिजोरी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर बाइक और तिजोरी उड़ाई
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में केरूगंज स्थित गुड़ मंडी से शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर बाइक और रुपयों से भरी तिजोरी चोरी कर ली। दुकान मालिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में रहने वाले रवि गुप्ता की केरूगंज गुड़ मंडी में दुकान है। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह अपनी बाइक दुकान में ही खड़ी कर गए। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने उनकी दुकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलने के बाद वह दुकान पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरों ने दुकान में खड़ी बाइक और तिजोरी चोरी कर ली। रवि गुप्ता के मुताबिक तिजोरी में शनिवार को हुई बिक्री की रकम थी। कोतवाली ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।