{"_id":"195a07902fd04137891131d38647937e","slug":"boxcar-on-the-strength-of-weapons-looted-by-miscreants-wheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर मालगाड़ी से गेहूं लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर मालगाड़ी से गेहूं लूटा
रोजा।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पंजाब से असम जा रही गेहूं से लदी मालगाड़ी को रोककर बेखौफ बदमाशों ने दर्जनों बोरा गेहूं लूट लिया। मोहल्ले वालों के टोकने पर बदमाशों ने तमंचे लहराकर दहशत फैलाई गई। यह घटना क्रम करीब एक घंटे तक चलता रहा, लेकिन इस दौरान रेलवे की कोई भी सुरक्षा एजेंसी अथवा रोजा पुलिस ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे बरनाला पंजाब से एफसीआई का एक रैक असम जाने के लिए रोजा डाउन लाइन पर रोका गया था। करीब एक दर्जन बदमाशों ने मौका देखते ही दो डिब्बों की सील तोड़कर उसमें रखा दर्जनों बोरा गेहूं लूट लिया। इसी दौरान मठिया कालोनी के कुछ बाशिंदों ने चोरी का विरोध किया तो बदमाशों ने हवा में तमंचे लहराकर दहशत फैलाने का काम किया। लोगों ने आरपीएफ और सिविल पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। मालगाड़ी से बोरों को रेलवे के ट्रैक पर रखा गया और पूरी रात चोरों द्वारा उनको मठिया कालोनी होते हुए रोजा मंडी भेजा गया।
इस मामले में आरपीएफ प्रभारी घम्मूराम ने बताया कि चोरी अथवा लूट का कोई मैसेज उनको नहीं मिला है। बलिया से आने वाली एक मालगाड़ी की सील टूटी होने का मैसेज मिला था। इसको सील कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लूट अथवा चोरी की कोई बात उनके संज्ञान में नहीं है।