{"_id":"57558d244f1c1bb7209c5262","slug":"blowing-young-woman-escaped-death-in-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में दीवार ढहने से युवती की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी में दीवार ढहने से युवती की दबकर मौत
Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
आंधी में दीवार ढहने से युवती की दबकर मौत
Link Copied
सोमवार दोपहर आई आंधी से दीवार ढह जाने से एक युवती की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव भटिउरिया निवासी सर्वेश मौर्य की पत्नी 35 वर्षीय निर्मला देवी, सर्वेश के भाई ब्रजेश की पत्नी 32 वर्षीय सुनीता देवी, पुत्री सोनम, सर्वेश के एक अन्य भाई सरजू की पत्नी रेखा देवी और पुत्र अमन घर में पड़ी टीन के नीचे बैठे हुए थे। दोपहर ढाई बजे अचानक तेज आंधी आ गई। आंधी के साथ ही बारिश भी होने लगी। तेज हवा के झोंके से सर्वेश के घर की गारे से जुड़ी दीवार ढह गई और दीवार का मलबा टीन सहित परिवार के लोगों पर आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दीवार गिरी देख मलवा हटाना शुरू कर दिया। मलबा हटाने पर निर्मला देवी मृत मिली, जबकि घायल सुनीता, रेखा, सोनम और अमन को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी पाकर लेखपाल ने भी मौका मुआयना किया और एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी। निर्मला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब्रजेश और सरजू नौकरी करने छत्तीसगढ़ गए हुए हैं। दोनों को हादसे की सूचना दी गई है। एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने बताया कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।