{"_id":"574312bc4f1c1bb21569139c","slug":"bike-riding-miscreants-looted-purse-shikshka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षका का पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षका का पर्स लूटा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में इमली रोड के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षका का पर्स लूट लिया। पर्स में 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और स्कूल की चाबियां थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फैक्ट्री स्टेट निवासी पूनम रानी द्विवेदी सिंधौली क्षेत्र के गांव उल्लिया में जूनिय हाईस्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को शाम वह अपनी बेटे और बेटी के साथ शहीद द्वार में नुमाइश देखने गईं थी। रात करीब आठ बजे घर वापस लौटते समय इमली रोड के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने पूनम के हाथ से पर्स छीन लिया। उनके शोर मचाने से पहले बदमाश कचहरी ओवरब्रिज की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन