{"_id":"c3b4cfe255f108c880988d630ebbc140","slug":"bielo-duty-in-the-name-of-cutting-recovery-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ ड्यूटी काटने के नाम पर वसूली का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएलओ ड्यूटी काटने के नाम पर वसूली का आरोप
तिलहर।
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन नामावली के कार्य में बीएलओ ड्यूटी पर लगाए गए अनुदेशकों ने नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ड्यूटी काटने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा और अवकाश के दिनों में बीएलओ ड्यूटी लगाकर शोषण करने का आरोप लगाया। अनुदेशकों का आरोप है कि एबीआरसी व एक लिपिक के माध्यम से जमकर वसूली की जा रही है। सुविधा शुल्क न देने पर उत्पीडन किया जा रहा है। उन्होंने एक ऐसी महिला अनुदेशक की भी ड्यूटी लगाने की जानकारी दी, जिसकी नियुक्ति छह माह पूर्व सहायक अध्यापक के पद पर हो चुकी है। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
बीएलओ ड्यूटी काटने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप निराधार है। किसी भी बीएलओ की ड्यूटी मेरे स्तर से नहीं काटी गई है। यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार,नगर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
बीएलओ ड्यूटी काटने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप निराधार है। किसी भी बीएलओ की ड्यूटी मेरे स्तर से नहीं काटी गई है। यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-राजेश कुमार,नगर शिक्षा अधिकारी