{"_id":"6ae3e5f1ca479487a50435cb","slug":"six-including-a-minor-apprehended-in-connection-with-idol-vandalism-case-basti-news-c-207-1-bst1001-170595-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मूर्ति तोड़ने के मामले में नाबालिग समेत छह दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मूर्ति तोड़ने के मामले में नाबालिग समेत छह दबोचे
विज्ञापन
बस्ती। विसर्जन जुलूस के दौरान मूर्ति तोड़ने के मामले में एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली है। पुलिस डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तस्दीक लगभग कर चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार लोगों की पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लखनौरा निवासी विक्की उर्फ विकास (21), परसा तकिया निवासी अभिषेक (20), सेराज अली (19), मोहम्मद आरिफ (19) एवं सलमान कुरैशी (20) के रूप में की गई है। एक आरोपी नाबालिग बताया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से पांच वयस्कों को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सलमान कुरैशी पहले से नामजद था। शेष की शिनाख्त प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई है। अभी मामले में नामजद किए नौ व 20 अज्ञात की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि गिरफ्तार लोगों का नाम साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी में शामिल कर लिया गया है। प्रकरण की छानबीन अभी की जा रही है। कोई भी आरोपी कार्रवाई से बचने नहीं पाएगा।
विज्ञापन
अब भी सहमे हैं थाने के कर्मचारी : प्रकरण तूल पकड़ने पर एसपी ओमवीर सिंह ने 27 अक्तूबर को चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा और प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। इससे थाने के अन्य जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी अभी भी सहमे हुए हैं।
पुलिस उच्चाधिकारी जिम्मेदार अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच कर रहे हैं। दरअसल मामले में स्थानीय पुलिस की शिथिलता सामने आई थी। आयोजन समिति की ओर से विसर्जन के पहले हमला होने की आशंका जताई गई थी। बावजूद इसके थाने की पुलिस ने सक्रियता नहीं बरती।